Saturday, 6 April 2019

Sentences of Invitation

Invitation ( निमंत्रण )

अंदर आइए ।
Come in please.

कुछ ठंडा लीजिए ।
Please have something cold.

क्या आप ज़रा यहां आएंगे?
Will you please come over here?

टहलने के लिए आइए ।
Come for a walk please.

क्या आप हमारे साथ सिनेमा देखने चलेंगे?
Would you like to come with us to the cinema?

क्या आप सारा दिन हमारे साथ बितायेंगे?
Will you spend the whole day with us?

मुझे वैसा करने में खुशी होगी ।
I’ll be glad to do so.

आओ बस में चलें ।
Let’s go by bus.

आप अगला रविवार हमारे यहां बिताइए ।
Please, spend next Sunday with us.

खाने पर आपके निमंत्रण के लिए धन्यवाद । हम समय पर आने की कोशिश करेंगे ।
Thanks for your invitation to dinner. We’ll try to come in time. 

खाने पर आपका निमंत्रण स्वीकार नहीं कर सकता हूँ । इसका मुझे दुःख है । आपने याद किया, उसके लिए धन्यवाद ।
I’m sorry. I can’t accept your invitation to dinner. Thank you for remembering me.

----: Remember :----

  • प्रार्थना (request) करने के लिए would और please दोनों का एक साथ प्रयोग करना चाहिए, जैसेWould you please lend me one rupee? ( क्या आप मुझे एक रुपया उधार देंगे ) में अधिक शिष्टाचार युक्त नम्रता है । ऐसी नम्रता Will you please lend me one rupee? में नहीं है ।
  • केवल Thanks कहना रूखापन दर्शाता है । इससे बेहतर प्रयोग है Thank you. Thanks के साथ for भी लगता है । ऐसा प्रयोग भी अच्छा है, जैसे I thank you, sir, for your interest in my family. ( आप जो रुची मेरे परिवार मैं लेते है, उसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूँ । ) परंतु केवल I thank you कदापि न कहिए । यह अपेक्षाकृत रुखसार प्रयोग है ।
  • Congratulations और Felicitations के साथ on लगता है, for और at नहीं । Congratulations for/at your success गलत है । आपको कहना चाहिए Congratulations on your success.
  • किसी भी बधाई के अवसर पर हम सिर्फ Congratulations या Congrats ही कहें, तो भी ठीक है ।

Phrase Prepositions

मैं जाने ही वाला था ।
I was about to go.

वह कठिन परिश्रम के फलस्वरूप सफल हुआ ।
He succeeded by dint of hard work.

हमें अपने देश के लिए हर वस्तु का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए ।
We should be prepared to sacrifice everything for the sake of our country.

हमें अपने मित्रों की भलाई में रहना चाहिए ।
We should act in favour of our friends.

हमें जीने के लिए काम करना होगा ।
We must work in order to live.

बहुत व्यस्त होने के बावजूद भी मेरा मित्र मुझसे मिलने आया ।
My friend came to see me in spite of being very busy.

क्या तुम मेरी घड़ी के बदले अपनी साइकिल दे सकते हो?
Can you give me your bicycle in exchange for my watch?

उसे मीटिंग के बीच में से अचानक जाना पड़ा ।
He had to leave suddenly in the midst of meeting.

पंकज को पैसे की कमी की वजह से पढ़ाई छोड़नी पड़ी ।
Pankaj had to give up studies for want of money.

----: Remember :----

  • किया आदि शब्दों के साथ में कुछ खास Prepositions का प्रयोग होता है । उनका अच्छी तरह से अभ्यास कर लेना चाहिए । प्रायः abstain, prevent, recover के साथ में from का प्रयोग होता है । इसी प्रकार accompany, replace, deal, please, satisfy के साथ में with का; prepare, care, apologize के साथ में for का; addict, prefer, refer के साथ to का; base, reply के साथ on का प्रयोग होता है । इनके बारे में ऊपर के उदाहरणों से आप अच्छी तरह समझ सकते हैं ।
  • Prepositions के कुछ प्रयोग बहुत पक्के हो गये हैं । Phrase Prepositions ज्यों के त्यों प्रयोग में आते हैं । उदाहरण के लिए by dint of, for the sake of, in order to, in the midst, on the eve of आदि के प्रयोग ऊपर के वाक्य में देखिए । ऐसे सैकड़ों Phrase Prepositions अंग्रेज़ी में प्रचलित हैं । इनसे सीखने वाले को शब्द भंडार बढ़ाने में बड़ी सहायता मिलती है ।