Showing posts with label Chapter Five. Show all posts
Showing posts with label Chapter Five. Show all posts

Thursday, 11 April 2019

Sentences (To Servant)

To Servant ( नौकर से )

यहां आओ लड़के!
Come here, boy!

खाना लाओ ।
Bring the food.

एक गिलास पानी लाओ ।
Get me a glass of water.

जल्दी करो ।
Hurry up.

बंडल उठाओ ।
Lift/Pick up/Carry the bundle.

मुझे आधी ( डबल ) रोटी दो ।
Give me half a bread/chapatti.

अब तुम आओ, मुझे कुछ काम करना है ।
You go now, I have do to more work.

रास्ता दिखाओ ।
Show the way.

इन्हें बाहर छोड़ आओ ।
Show him out.

बीच में मत बोलो ।
Don’t interrupt.

जरा सुनो ।
Just listen.

घबराओ नहीं ।
Don’t worry.

थोड़ी देर ठहरो ।
Wait a bit.

पंखा चला दो ।
Switch on the fan.

शोर मत मचाओ ।
Don’t make a noise.

देखो, बालक क्यों रो रहा है ।
Go and see why the child is weeping/crying.

जरा कागज़-पेन्सिल देना ।
Give me a pencil and a piece of paper.

अब तुम जा सकते हो ।
You may go now.

मुझे चार बजे जगा देना ।
Wake up me at 4 o’clock.

बिजली जलाओ/बुझाओ ।
Switch on/off the light.

एक तरफ़ हो जाओ ।
Move aside.

अपनी अकल से काम लो ।
Use your mind/brains.

कल जल्दी आना न भूलना ।
Don’t forget to come early tomorrow.

बस, अब थोड़ा आराम करो ।
Go and relax for a while.

----: Remember :----

संज्ञाओं की तरह अनेक विशेषणों के केवल अंतिम भाग को देखकर पहचाना जा सकता है । Articles of daily use are now available in the market. ( रोजमर्रा काम में आने वाली चीज़े अब बाजार में मिलती हैं ) avail किया के आगे able लगाकर available विशेषण बनाया गया है । इसी प्रकार agreeable ( अच्छे लगने वाला ), comfortable ( आरामदेह ), dependable ( जिस पर निर्भर रह सकें ), eatable ( खाने योग्य ), manageable ( प्रबंध करने योग्य ), payable ( जिसका भुगतान किया जा सके ), saleable ( बेचने योग्य ), washable ( जो धोया जा सके ), मूल शब्द ( संज्ञा या किया ) में able लगाने से बने हैं । कई बार able का कार्य करने के लिए ible भी लगता है, जैसे combust ( जलना ) से combustible ( ज्वलनशील ), eligible ( चुने जाने योग्य ), illegible ( जो पढ़ा न जा सके ) ।

कुछ संज्ञाओं और कियाओं आदि के अंत में al लगाकर भी विशेषण बनते हैं, जैसे:
Brute से brutal ( क्रूर )
Continue से continual ( लगातार )
Centre से central ( केंद्रीय )
Term से terminal ( अंतिम भाग का )

ऐसे में शब्द के अंत में यदि e हो तो वह हट जाता है ।

Sentences (Out of Home)

Out of Home ( घर से बाहर )

यह जूता बहुत तंग है ।
This shoe is very tight.

यह सड़क किधर जाती है?
Where does this road lead to?

यह सड़क रोहतक जाती है ।
This road lead to Rohtak.

ज़रा मेरी साइकिल पकड़ना ।
Just hold my cycle/bike.

मुझे रात को जागना पड़ता है ।
I have to keep awake/wake up at night.

सदा बायें हाथ चलो ।
Always keep to the left.

सदा फ़ुटपाथ पर चलो ।
Always walk on the footpath.

जेबकतरों से बचो ।
Beware of pickpockets.

मुझे नाटक देखने का शौक नहीं है ।
I am not fond of theatre/seeing plays.

मैंने अपना मकान बदल लिया है ।
I have changed my house.

चाहे कुछ हो, हमें मीटिंग में ठीक समय पर पहुँच जाना चाहिए ।
Come what may, we must reach the meeting in the time.

यह सड़क लोगों के लिए बंद है ।
This road is closed to the public.

बिना आज्ञा अंदर जाना मना है ।
No entry without permission.

----: Remember :----

संज्ञाओं की तरह अनेक विशेषणों के केवल अंतिम भाग को देखकर पहचाना जा सकता है । Articles of daily use are now available in the market. ( रोजमर्रा काम में आने वाली चीज़े अब बाजार में मिलती हैं ) avail किया के आगे able लगाकर available विशेषण बनाया गया है । इसी प्रकार agreeable ( अच्छे लगने वाला ), comfortable ( आरामदेह ), dependable ( जिस पर निर्भर रह सकें ), eatable ( खाने योग्य ), manageable ( प्रबंध करने योग्य ), payable ( जिसका भुगतान किया जा सके ), saleable ( बेचने योग्य ), washable ( जो धोया जा सके ), मूल शब्द ( संज्ञा या किया ) में able लगाने से बने हैं । कई बार able का कार्य करने के लिए ible भी लगता है, जैसे combust ( जलना ) से combustible ( ज्वलनशील ), eligible ( चुने जाने योग्य ), illegible ( जो पढ़ा न जा सके ) ।

कुछ संज्ञाओं और कियाओं आदि के अंत में al लगाकर भी विशेषण बनते हैं, जैसे:
Brute से brutal ( क्रूर )
Continue से continual ( लगातार )
Centre से central ( केंद्रीय )
Term से terminal ( अंतिम भाग का )

ऐसे में शब्द के अंत में यदि e हो तो वह हट जाता है ।

Saturday, 6 April 2019

Sentences (At Home)

At Home ( घर में )

देखो, यहां बिस्तर लगा दो ।
Look, make the bed over here.

दूध फट गया है ।
The milk was turned sour.

कमरा साफ़ रखो ।
Keep the room clean/dusted.

कोयले जल कर राख हो गये ।
The coals were burnt to ashes.

आपके कितने बच्चे हैं?
How many children do you have?

हमारे यहां आलू रोज पकते है ।
We cook potatoes every day for our meals.

आज नई वस्तु क्या पकी है?
What new dish is made today?

धोबी पिछली धुलाई कब ले गया था?
When did the washer man last take the clothes for washing? 

गीले कपड़े धूप में डाल दो ।
Put wet clothes in the sun.

मैं ज़रा तैयार हो लूं ।
Let me get ready.

तुम बड़ी देर लगा रहे हो ।
You are taking too long.

हम वहां वक्त से पहले पहुंचेंगे ।
We’ll reach there before time.

उसकी सास अच्छे स्वभाव की महिला है, परंतु उसकी बहुएं बुरे स्वभाव की हैं ।
Her mother-in-law is good natured, but not her daughters-in-law.

आपका स्वागत है ।
You are welcome.

तुम्हें अपने वायदे से नहीं फिरना चाहिए ।
You should not go back on your words.

अब मैं ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता ।
I can’t wait any longer.

मैं सुबह का घर से निकला हूँ ।
I have been out since morning.

मुझे नींद आ रही है ।
I’m feeling sleepy.

अंदर कोई नहीं है ।
There is nobody inside.

बस, अब सो जाओ ।
Now go to sleep/bed.

तुमने बड़ी देर लगाईं ।
You took a long time.

मैं अभी तैयार होता हूँ ।
I’ll be ready in a moment.

मैं ज़रा आराम कर लूँ ।
I’ll relax/rest for a while.

कुर्सी लीजिए ।
Pull/Have a chair, please.

आप अभी तक जाग रहे है!
You are still awake!

दरवाजा कौन खटखटा रहा है?
Who is knocking at the door?

आज सुबह मेरी आँख देर से खुली ।
I woke up late this morning.

आपसे कोई मिलने आया है ।
Someone has come/There is someone to see you.

अंदर आइये!
Please come in.

बैठिए!
Please be seated. Please have a seat. Please sit down.

अनुपम कहां है?
Where is Anupam?

मालूम नहीं कहां है ।
I don’t know where he is.

क्या है?
What is it?

कौन है?
Who is it?

मैं अनुराग हूँ ।
It’s me, Anurag.

मनीष अंदर है क्या?
Is Manish in?

आजकल मेरा हाथ तंग है ।
I’m hard up/tight these days.

मैं बहुत थका हूँ ।
I am terribly tired.

आओ, गप्पें लगाएं ।
Let’s have a chat.

द्वार की चटकनी लगा दो ।
Bolt the door.

अब जाने का समय है ।
It’s time to depart now.

घर की चीजों को ठीक से रखो ।
Keep the household things in their place.

आज रात यहीं आराम करें ।
Take rest/Relax here tonight.

मेरा बिस्तर बना दो ।
Make my bed.

तुम्हारी नाक बह रही है ।
Your nose is running.

हम बहुत देर तक बातें करते रहे ।
We kept talking/chatting till very late. 

डाक्टर साहब को फोन करो ।
Ring up the doctor.

मेरे मामा मुझसे मिलने आये हैं ।
My maternal uncle has come to see me.

इनको आपसे कुछ काम है ।
This gentleman has some work with you.

मुझे उसके घर जाना है ।
I have to go to his house.

वह अपने माता - पिता से अलग है ।
He lives separately from his parents.

----: Remember :----

  • अंग्रेजी में शब्द के अंत में s लगाकर बहुवचन बनाते हैं, परंतु कुछ शब्दों के साथ s बड़ी सावधानी से लगाना पड़ता है । उदाहरण के लिए, son-in-law का बहुवचन sons-in-law है, son-in-laws नहीं । इसी प्रकार निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन बनते हैं:
  • Father-in-law ससुर = Fathers-in-law
  • Brother-in-law बहनोई; साला; देवर; जेठ = Brothers-in-law
  • Mother-in-law सास = Mothers-in-law
  • Sister-in-law भाभी; साली = Sisters-in-law
  • देखना यह होता है कि शब्द समूह में जो अधिक महत्वपूर्ण शब्द हो उसी के साथ s जोड़ा जाए । इसी नियम के अनुसार step-son का बहुवचन step-sons बनता है और maidservant का बहुवचन maidservants